Xiaomi ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 15 Ultra लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने MWC (Mobile World Congress) में चीन और ग्लोबल बाजारों के लिए पेश किया गया था, और अब यह भारत में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कीमत ₹1,09,999 रखी गई है और यह 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आएगा।

कीमत और उपलब्धता:
Xiaomi 15 Ultra की कीमत ₹1,09,999 है और यह Chrome Silver रंग में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन Mi.com, Amazon.in, और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर 19 मार्च 2025 से प्रे-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। प्रे-बुकिंग करने पर ICICI Bank कार्ड से ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, और साथ ही आपको Photography Kit Legend Edition मुफ्त मिलेगा, जिसकी कीमत ₹11,999 है।
Xiaomi 15 Ultra के खास फीचर्स:
डिस्प्ले: Xiaomi 15 Ultra में 6.73 इंच का 2K TCL C9 OLED LTPO डिस्प्ले है, जो 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 1-120Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें 1920Hz PWM डिमिंग भी है, जिससे स्क्रीन पर लाइटिंग और ब्राइटनेस बहुत स्मूद होती है।
प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite SoC द्वारा संचालित है, जिसमें 16GB LPDDR5X RAM दी गई है। फोन में Xiaomi 3D Dual-Channel IceLoop कूलिंग सिस्टम है, जो फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है।
कैमरा सेटअप: Xiaomi 15 Ultra में Leica का 50MP मेन कैमरा है, जो 1 इंच के नए जनरेशन के बड़े सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 50MP 115° Leica Ultra Wide Angle, 50MP Leica Telephoto, और 200MP Periscope Telephoto कैमरा भी है। यह फोन 4K 120fps रिकॉर्डिंग और 10-bit Log रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग: 15 Ultra में 5410mAh बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह बैटरी फोन को लंबे समय तक चलाने के लिए पर्याप्त है।
फोटोग्राफी किट: इस स्मार्टफोन के साथ Xiaomi 15 Ultra Photography Kit Edition भी मिलेगा, जिसमें रिमूवेबल शटर बटन, थंब रेस्ट, और 67mm फिल्टर एडॉप्टर रिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह किट 2000mAh की बैटरी के साथ आएगी।
Also Read Realme P3 Ultra 5G और P3 5G: 19 मार्च को होंगे लॉन्च, जानें दोनों स्मार्टफोन्स की खासियत