Realme ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो हाई परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स चाहते हैं।

कीमत की बात करें तो Realme Neo 8 का बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 2,399 युआन (करीब 33,000 रुपये) में लॉन्च हुआ है। इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,699 युआन है। वहीं 12GB+512GB मॉडल 2,899 युआन, 16GB+512GB वेरिएंट 3,199 युआन और टॉप वेरिएंट 16GB+1TB स्टोरेज के साथ 3,699 युआन (करीब 48,000 रुपये) में उपलब्ध है। फोन साइबर पर्पल, मेक ग्रे और ओरिजिन व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Realme Neo 8 में 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले 3800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 ट्रिपल IP रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। कुल मिलाकर, Realme Neo 8 प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें गूगल समाचारपर फॉलो करें।