आ रहा है OnePlus का धाकड़ फोन Nord 6, 9000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

OnePlus भारतीय बाजार में अपनी Nord सीरीज को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही OnePlus Nord 6 को लॉन्च कर सकती है। यह फोन पहले ही कई देशों में सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इसकी लॉन्चिंग ज्यादा दूर नहीं है।

OnePlus Nord 6 launch in india

हाल ही में OnePlus ने चीन में Turbo 6 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल हैं। इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 9000mAh की दमदार बैटरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus इन्हीं फोन्स को रीब्रांड करके भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 के नाम से पेश कर सकता है।

OnePlus Nord 6 कब हो सकता है लॉन्च

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM, UAE की TDRA और GCF जैसी ग्लोबल सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। आमतौर पर किसी फोन का इन प्लेटफॉर्म पर दिखना उसकी लॉन्चिंग के काफी करीब होने का संकेत देता है। हालांकि, OnePlus ने अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

अगर पुराने ट्रेंड को देखें तो कंपनी पहले भी अपनी Turbo सीरीज के फोन्स को ग्लोबल मार्केट में थोड़ा बदलाव करके लॉन्च कर चुकी है। OnePlus Nord 5 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस बार उम्मीद है कि Nord 6 को कुछ हफ्तों या आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को पहले से जल्दी लॉन्च कर सकती है.

OnePlus Nord 6 के संभावित फीचर्स

OnePlus के Nord 6 को चीन में लॉन्च हुए Turbo 6 पर आधारित बताया जा रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो Nord सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट होगा। फोन में 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच की फुल HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 9000mAh बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए हाई लेवल IP रेटिंग भी मिल सकती है।

Also Read : Vivo X100 Pro Amazon Sale : प्रीमियम फोन अब 30,000 रुपये सस्ता, जानें पूरा ऑफर

Scroll to Top