iQOO का नया स्मार्टफोन, iQOO Neo 10R 5G, भारत में जल्द ही दस्तक दे सकता है। एक टेक टिप्सटर के अनुसार, यह स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन में 50MP का शानदार मेन कैमरा और 6400mAh की भारी बैटरी देखने को मिल सकती है

iQOO भारतीय मार्केट में अपने एक और नए स्मार्टफोन, iQOO Neo 10R 5G, को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन एक टेक टिपस्टर ने इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित भारतीय प्राइस रेंज को लेकर अहम जानकारी शेयर की है, जिससे यूज़र्स की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। टिपस्टर के अनुसार, iQOO Neo 10R फरवरी महीने में भारतीय बाजार में एंट्री कर सकता है।
फोन मैं मिल सकते हैं ये फीचर्स
टिपस्टर के मुताबिक, iQOO Neo 10R का मॉडल नंबर I2221 होगा। उन्होंने X पोस्ट में जानकारी दी कि यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 144Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा—8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। इसके अलावा, एक पिछली रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि कंपनी इस फोन को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। साथ ही iQOO Neo 10R 5G में कंपनी स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर देने की संभावना जताई जा रही है।
मिलेगा 50 मेगापिक्सल का केमरा और 80W की फास्ट चार्जिंग
फोटोग्राफी के मामले में, iQOO Neo 10R 5G में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे देखने को मिल सकते है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर के साथ ही एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा भी मिलेगा। वहीं फोन मैं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, साथ ही फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 6400mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम की रेंज में लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़े सैमसंग Galaxy S24 Ultra पर मिल रही है बड़ी छूट! Galaxy S25 के आने से पहले बेहद किफायती डील