Vivo X100 Pro Amazon Sale : प्रीमियम फोन अब 30,000 रुपये सस्ता, जानें पूरा ऑफर

वीवो की X सीरीज के स्मार्टफोन अपने प्रीमियम डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा के लिए जाने जाते हैं। हालांकि यह फोन काफी महंगे आते हैं, ऐसे में हर कोई इन्हें खरीद नहीं पाता। लेकिन अब वीवो फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Vivo X100 Pro Amazon sale

अमेज़न इंडिया पर Vivo X100 Pro Amazon पर ऐसा तगड़ा ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से पूरे 30,000 रुपये सस्ता हो गया है। इस ऑफर के बाद आप इस फ्लैगशिप फोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इस पर मिल रहे सभी डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में।

Vivo X100 Pro Amazon Sale : कीमत में भारी कटौती

Vivo X100 Pro को साल 2024 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 89,999 रुपये थी। लेकिन अब अमेज़न इंडिया पर इस फोन की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह स्मार्टफोन 59,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत फोन पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, कंपनी इस फोन पर 2,999 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दे रही है।

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत Vivo X100 Pro को 42,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। हालांकि, एक्सचेंज पर मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन के ब्रांड, कंडीशन और अमेज़न की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

Vivo X100 Pro में मिलते हैं दमदार फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Vivo X100 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB LPDDR5x रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी के मामले में Vivo X100 Pro में 5400mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और यह फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है।

Scroll to Top