रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन्स P3 अल्ट्रा 5G और P3 5G को 19 मार्च 2025 को भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया है। टीज़र्स के बाद अब इन दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स भी सामने आ गए हैं। कंपनी इन दोनों फोन को अपनी वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए बेचेगी।

दोनों स्मार्टफोन्स Realme P3 Ultra 5G और P3 5G अपने बेहतरीन प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अगर आप गेमिंग, फास्ट परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ एक स्मार्टफोन चाहते हैं, तो ये दोनों फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
Realme P3 Ultra 5G के फीचर्स:
रियलमी P3 अल्ट्रा 5G दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसका AnTuTu स्कोर 1.45 मिलियन से ज्यादा है, जो इस सेगमेंट के अन्य फोन्स से दोगुना है। रियलमी का दावा है कि ये प्रोसेसर 5G नेटवर्क पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा।
इस फोन में 6,000mAh बैटरी दी जाएगी, जो 5 साल की ड्यूरेबिलिटी क्षमता के साथ आएगी। बैटरी को लेकर रियलमी का कहना है कि यह लंबे समय तक अपनी क्षमता बनाए रखेगी। इसके साथ 80W AI फास्ट चार्जिंग भी मिलेगा, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
रियलमी P3 अल्ट्रा 5G में 12GB LPDDR5x RAM और 256GB स्टोरेज होगी। यह स्मार्टफोन GT बूस्ट फीचर, AI Motion Control और AI Ultra Touch Control जैसे स्मार्ट एआई फीचर्स के साथ आएगा। खास बात यह है कि BGMI गेम खेलते समय यह स्मार्टफोन 90fps पर 3 घंटे तक गेमप्ले का वादा करता है।
इसमें 2500Hz टच सैंपलिंग रेट होगा, जो इसे सबसे तेज़ गेमिंग फोन बनाता है। फोन में 6050 mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो स्मार्टफोन को लंबे समय तक ठंडा रखने में मदद करेगा।
रियलमी P3 5G के फीचर्स:रियलमी P3 5G के फीचर्स:
यलमी P3 5G स्मार्टफोन भारत में पहला फोन होगा जो Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। यह फोन भी GT बूस्ट और AI मोशन कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगा। रियलमी P3 5G में 6000mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगी, जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ शानदार विज़ुअल्स देगी। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग सिस्टम भी होगा, जो लंबे समय तक फोन को ठंडा रखेगा।
रियलमी P3 5G स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे और नेबुला पिंक रंगों में उपलब्ध होगा।
Also Read रोहित शर्मा ने कपिल देव और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया