Royal Enfield ने इंडियन मार्केट में Royal Enfield Scram 440 को लॉन्च कर दिया है.
Motoverse 2024 में शोकेस करने के बाद अब इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 2 वेरिएंट में पेश किया है.
Royal Enfield Scram 440 को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमे ब्लू और ग्रीन रंग में - Trail (ट्रेल) और ब्लू, ग्रे और टील रंग Force में उपलब्ध हैं
Royal Enfield Scram 440 में अपग्रेडेड 443 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 34nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। और यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
Royal Enfield Scram 440 बाइक स्पोक्ड रिम्स और अलॉय व्हील्स के साथ आती है, जिससे ट्यूबलेस टायर का ऑप्शन उपलब्ध है, और इसमें नया एलईडी हेडलैंप भी दिया गया है,
Royal Enfield Scram 440 के सस्पेंशन सेटअप में बदलाव नहीं किया गया है, इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है
Royal Enfield Scram 440
Royal Enfield Scram 440 की एक्स-शोरूम कीमत 2.08 लाख रुपए है, जबकि इसका Trail वेरिएंट 2.15 लाख रुपए में उपलब्ध है।