वनप्लस 12 पर मिल रही हैं शानदार छूट, 7,000 रुपये तक की छूट के साथ यह फोन 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, जियो प्लस यूजर्स को 2,250 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है, जिससे यह डील और भी बेहतर हो जाती है।

अगर आप भारी डिस्काउंट के साथ OnePlus 12 फोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो कंपनी की वेबसाइट पर एक बेहतरीन ऑफर मिल रहा है। OnePlus 12 के 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। इस फोन पर आपको 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिससे यह डील और भी आकर्षक हो जाती है।
मिल रहा हैं 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
वनप्लस 12 पर मिल रही इस तगड़ी डील में आपको 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जो ICICI और RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा। अगर आप जियो प्लस पोस्टपेड प्लान यूजर हैं, तो आपको 2,250 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा भी मिल सकता है। इसके अलावा, वनप्लस का यह फोन नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी उपलब्ध है, जिससे आप इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।
OnePlus 12 मैं मिलते हैं इतने दमदार फीचर्स
वनप्लस 12 में आपको एक बेहतरीन डिस्प्ले और शक्तिशाली हार्डवेयर मिलेगा। इसमें 6.82 इंच का LTPO Pro XDR डिस्प्ले है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है, जिसके साथ 16GB तक की LPDDR5x रैम और 512GB तक का UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए, वनप्लस 12 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस इसके अलावा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वनप्लस 12 में आपको लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह भी पढ़े 50MP का शानदार मेन कैमरा और 6400mAh बैटरी के साथ iQOO Neo 10R 5G होगा लॉन्च