सैमसंग 22 जनवरी को अपने नए Galaxy S25 लाइनअप के लॉन्च के लिए तैयार है, लेकिन उससे पहले एक शानदार ऑफर सामने आया है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो सैमसंग Galaxy S24 Ultra को कम कीमत में खरीदने का यह बेहतरीन मौका है।

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग अपने गैलेक्सी S25 लाइनअप को लॉन्च करने के लिए सिर्फ एक दिन दूर है। इस सीरीज में Galaxy S25, S25+, S25 Ultra और शायद एक नया मॉडल S25 Slim भी शामिल हो सकता है, जिसमें तमाम नए और आकर्षक अपग्रेड्स होंगे। इस सीरीज को लेकर जमकर बज बन चुका है, हालांकि अगर लॉन्च से पहले एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सैमसंग Galaxy S24 Ultra पर उपलब्ध ये ऑफर्स आपके लिए एक सुनहरा मौका हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra Amazon पर मिल रही है शानदार डील
आपको बता दें की सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra को भारत में 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अगर आप इसे और भी सस्ते में खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपको इससे भी बेहतर डील मिल रही है। अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra 99,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं आप बैंक डिस्काउंट्स का सही इस्तेमाल करते हैं तो ह 95,000 रुपये से भी कम में उपलब्ध हो सकता है।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ शानदार बचत
अगर आपके पास HDFC क्रेडिट कार्ड है, तो आपको EMI ट्रांजैक्शन पर 5000 रुपये की छूट मिल सकती है। इस ऑफर का फायदा उठाकर सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra का बेस वेरिएंट आपको सिर्फ 94,999 रुपये में मिल सकता है। मेजन पर सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिससे आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra मैं मिलते हैं शानदार फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी S24 Ultra में आपको 6.8 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता हैं। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है, फोन मैं कई शानदार AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट, सर्किल टू सर्च और नोट असिस्ट भी दिए गए हैं,
बात करें कैमरे की तो, इस फोन में आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का मेन सेंसर, के साथ 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस,और 10MP का टेलीफोटो लेंस मिलता हैं। इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़े कम कीमत मैं लॉन्च हुई Kawasaki की ये धांसू बाइक